सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह. . .

blog engineering notices post post Top level Uncategorized

थाना विद्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन

जीएमएसएसएस स्कूल थाना (2412) में विद्यालय के आदरणीय श्री त्रिलोक सिंह जी (सी. एंड वी. ड्राइंग अध्यापक) एवं श्री राकम सिंह जी (कक्षा-IV कर्मचारी) के सम्मान में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया जा रहा है। दोनों कर्मचारी 31 मई 2026 को अपनी दीर्घकालीन एवं गौरवमयी सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

विद्यालय परिवार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान तथा विद्यालय की प्रगति में दिए गए समर्पित सेवाभाव को सम्मानित करने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

यह सम्मान समारोह दिनांक 30 मई 2026 को प्रातः 8:00 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित होगा। विद्यालय प्रशासन एवं समस्त स्टाफ ने सभी सम्मानित अतिथियों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों से समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

विद्यालय परिवार ने कहा कि दोनों कर्मचारियों की सेवाएँ सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी और उनका योगदान विद्यालय के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।

प्रधानाचार्य

GMSSSS THANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *